UP Anganwadi Bharti 2026: जिलेवार 28,608 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर लेकर आई है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने प्रदेशभर में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री (Worker) और सहायिका (Helper) के 28,608 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह भर्ती पूरी तरह जिलेवार आधार पर आयोजित की जा रही है, जिसमें 7,068 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री के और 21,540 पद सहायिका के हैं

UP Anganwadi Bharti 2026
UP Anganwadi Bharti 2026

इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी अपने जिले की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है तथा चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर बनी मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा, कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी

UP Anganwadi Bharti 2026: Quick Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामयूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री एवं सहायिका भर्ती 2026
विभागबाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश
कुल पद28,608 (कार्यकर्त्री: 7,068 + सहायिका: 21,540) 
पद का नामआंगनवाड़ी कार्यकर्त्री (Worker) / आंगनवाड़ी सहायिका (Helper)
पात्रताकेवल महिला अभ्यर्थी 
शैक्षणिक योग्यता10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण 
आयु सीमा18 से 35 वर्ष (01 जनवरी 2026 के अनुसार) 
आवेदन मोडऑनलाइन 
आवेदन शुल्ककोई शुल्क नहीं 
चयन प्रक्रियामेरिट सूची (शैक्षणिक अंकों के आधार पर) 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upanganwadibharti.in 

UP Police Constable Cut Off 2026: Category Wise Expected Cut Off,

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

इस भर्ती की एक खास बात यह है कि आवेदन की अंतिम तिथि जिलेवार अलग-अलग है। आपको अपने जिले की अधिसूचना में दी गई तिथि का ही पालन करना होगा। वहीं, बिजनौर और कानपुर नगर जिलों के लिए आधिकारिक अधिसूचना 24 जून 2026 को जारी की गई है

घटना (Event)बिजनौर (Bijnour) एवं कानपुर नगर (Kanpur Nagar)
अधिसूचना जारी24 जून 2026 
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ24 जून 2026 
अंतिम तिथि15 जुलाई 2026 (मध्यरात्रि 12:00 बजे तक) 
आयु गणना आधार01 जनवरी 2026 

अन्य जिलों के लिए: अन्य जिलों की अंतिम तिथियाँ भिन्न हो सकती हैं, जैसे हाथरस (04 जून 2026), लखनऊ (16 मई 2026), आदि। आप अपने जिले की तिथि की जानकारी नीचे दी गई तालिका से प्राप्त कर सकते हैं।

UP Anganwadi Bharti 2026: जिलेवार रिक्तियाँ और अंतिम तिथि (Vacancy & Last Date)

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के तहत अब तक 60,000 से अधिक पदों की घोषणा की जा चुकी है। यह भर्ती जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अलग-अलग समय पर जारी की जा रही है, जिसमें प्रत्येक जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि और पदों की संख्या अलग-अलग है। नीचे प्रमुख जिलों की रिक्तियों का विवरण दिया गया है:

जिला (District)पद (Worker)सहायिका (Helper)अंतिम तिथि (Last Date)स्थिति (Status)
बिजनौर (Bijnor)268 + 411016 + 26015 जुलाई 2026आवेदन जारी (Active) 
कानपुर नगर (Kanpur Nagar)25980115 जुलाई 2026आवेदन जारी (Active) 
ललितपुर(Lalitpur)757509 जुलाई 2026आवेदन जारी (Active) 
हाथरस (Hathras)171268004 जून 2026बंद (Closed) 
लखनऊ (Lucknow)198 + 71110616 मई 2026बंद (Closed) 
प्रयागराज (Prayagraj)65108113 मई 2026बंद (Closed) 
संभल (Sambhal)49149106 मई 2026बंद (Closed) 
मऊ (Mau)100 + 21104406 मई 2026बंद (Closed) 
आजमगढ़ (Azamgarh)159 + 12155415 अप्रैल 2026बंद (Closed) 
हरदोई (Hardoi)04118006 अप्रैल 2026बंद (Closed) 
बहराइच (Bahraich)214131609 मार्च 2026बंद (Closed) 
मिर्जापुर (Mirzapur)15994409 मार्च 2026बंद (Closed) 

UP Police Constable Result 2026 Date: Result Kab Aayega? Merit List, Cut Off, Score Card Latest Update

नोट: यहाँ केवल कुछ जिलों की जानकारी दी गई है। कृपया पूरी सूची के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें

यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2026: पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंडों को ध्यान से पढ़ लें:

  1. लिंग (Gender): केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने की पात्र हैं
  2. शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए
  3. आयु सीमा (Age Limit): अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए (01 जनवरी 2026 के अनुसार)। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी
  4. निवास शर्त (Residency): उम्मीदवार उसी ग्राम पंचायत (ग्रामीण), वार्ड (शहरी) या न्याय पंचायत की निवासी होनी चाहिए, जहाँ से वह आवेदन कर रही है
  5. विशेष प्राथमिकता: विधवा, तलाकशुदा और गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली महिलाओं को चयन प्रक्रिया में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया बहुत सरल और पारदर्शी है। किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। चयन निम्नलिखित चरणों में होगा:

  1. सभी आवेदनों की जिला स्तर पर जाँच की जाएगी।
  2. उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता (10+2 के अंक) के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी
  3. जिलेवार कट-ऑफ के अनुसार मेरिट सूची में स्थान पाने वाली अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
  4. दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

UP Home Guard Result 2026 Date: Result Kab Aayega? Merit List, Cut Off, Score Card Latest Update

यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2026: आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसके लिए कोई शुल्क नहीं है। आवेदन करने के लिए इन सरल चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://upanganwadibharti.in पर जाएं
  2. होमपेज पर अपने जिले से संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें (“Apply Online” या “New Registration”)।
  3. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण (Registration) करें।
  4. पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पते संबंधी सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें
  5. आवश्यक दस्तावेज़ (फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र आदि) को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें
  6. फॉर्म भरने के बाद सभी विवरणों की पुनः जाँच करें और फिर अंतिम रूप से सबमिट (Submit) करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट अवश्य निकालकर रख लें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: क्या यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए कोई आवेदन शुल्क है?

उत्तर: नहीं, इस भर्ती में किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है

प्रश्न 2: क्या पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: नहीं, इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं

प्रश्न 3: क्या चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा होगी?

उत्तर: नहीं, इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह से मेरिट (शैक्षणिक अंकों) के आधार पर होगा

प्रश्न 4: आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि जिलेवार अलग-अलग है। बिजनौर और कानपुर नगर के लिए यह 15 जुलाई 2026 है। अन्य जिलों की तिथि के लिए ऊपर दी गई तालिका या आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

प्रश्न 5: आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

उत्तर: यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://upanganwadibharti.in है

यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2026 प्रदेश की महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और इस सरकारी नौकरी का लाभ उठाएं।